नई टिहरी (न्यूज़ वर्ड): प्रदेश के उच्च शिक्षा , सहकारिता , प्रोटोकॉल , चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा , आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत...
नई टिहरी (न्यूज़ वर्ड): प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला कार्यालय सभागार में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि बरसात के
कारण अवरुद्ध मोटर मार्गो के प्रभावित स्थल पर जेसीबी त्वरित गति से पहुंच सके, इस
हेतु निर्धारित रुट को कम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सम्बन्धित
अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवरुद्ध मोटर मार्गो को 2 से 4 घंटे के भीतर आवागमन
हेतु सुचारू किया जाए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया
गया कि अवरुद्ध मोटर मार्गो पर जेसीबी ऑपरेटर द्वारा केवल सड़क के बीचो-बीच पड़े
पत्थरों बोल्डरों को हटाया जाता है, जबकि सड़क के किनारों पड़े मलबे को नहीं हटाया
जाता है। जिस पर मंत्री ने कहा कि जेसीबी ऑपरेटर को एक प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को
जेसीबी ऑपरेटर का ऑनलाइन प्रशिक्षण करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही
उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को रिस्पांस टाइम रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश
दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अवरुद्ध मोटर मार्ग को खुलवाने के लिए किस
स्तर पर अधिक समय लगा और उसमें सुधार लाया जा सके।
उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को जन-प्रतिनिधियों
(विधायकों) का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे जन-प्रतिनिधि
मौसम संबंधी पूर्वानुमान व आपदा की स्थिति में धरातल पर वास्तविक वस्तुस्थिति से
अवगत हो सकेंगे। आपदा प्रबंधन मंत्री ने जीडीएमओ को यह भी निर्देश दिए कि कोरोना
की संभावित तीसरी लहर आने (सितंबर) से पहले महिला युवक मंगल दलों का प्रशिक्षण
करवा लिया जाए।
उन्होंने कहा कि विस्थापन को लेकर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जिसके तहत अब तक पूरे प्रदेश में 1000 से अधिक आपदा प्रभावितों का विस्थापन किया जा चुका है।
बैठक में जिलाधिकारी इवा आशीष
श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों का चयन किया
जा चुका है। इसके साथ ही ग्राम स्तर पर खोज एवं बचाव उपकरणों का भौतिक सत्यापन भी
करवा लिया गया है। वहीं मानसून के दौरान खनन कार्य को भी प्रतिबंधित किया गया है।
बैठक में विधायक टिहरी धन सिंह नेगी,
एसएसपी तृप्ति भट्ट, सीडीओ
नमामि बंसल, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डॉ संजय जैन, जिला
आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
के०एस० नेगी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई संजय जैन,
अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, प्रमुख
जाखणीधार सुनीता देवी, जिला अध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी सहित
राष्ट्रीय राजमार्ग 94 व 58 के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी
उपस्थित थे।
जिला कार्यालय
सभागार में ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
नई टिहरी:
प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल,
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने एक
दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
बैठक ली।
कोरोना की तीसरी संभावित लहर के दृष्टिगत स्वास्थ्य मंत्री ने जनपद के ढाई लाख बच्चों के लिए सभी आवश्यक दवा, उपचार इत्यादि की तैयारियाँ प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर तैनात चिकित्सको के लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी।
इस हेतु उन्होंने प्रस्ताव उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु आरडब्लूडी विभाग से आगणन तैयार करवाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का कार्य कर रही है। जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन ने बताया कि जनपद के विकासखंड चंबा में कोविड वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत लोगो को लगाई जा चुकी है। जनपद में जबकि 86% लोगों को कोरोनावायरस की पहली डोज व 51% को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वही कोरोनावायरस की तीसरी संभावित लहर के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में बच्चों के लिए 10-10 ऑक्सीजन युक्त बैड भी तैयार कर लिए गए हैं।
बैठक में विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक प्रतापनगर विजय सिंह पवार, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट,
मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, प्रमुख
जखनीधार सुनीता देवी, प्रमुख भिलंगना वसुमति घणाता, सीएमएस
जिला चिकित्सालय बोराड़ी डॉक्टर अमित राय सीएमएस एसडीएच नरेंद्र नगर अनिल नेगी
सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी व अन्य
जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं